उतई। नगर पंचायत उतई के नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमेन) का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को मंगल भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमेन चंदू देवांगन, शशिकांत वर्मा एवं चेतनलाल साहू को शपथ ग्रहण के बाद बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नवनियुक्त एल्डरमेन जनसेवा की भावना, समर्पण और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए नगर के विकास, स्वच्छता, सुशासन तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में नगरों के समग्र विकास एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हर वार्ड तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सभी के सहयोग से उतई को और अधिक विकसित, स्वच्छ एवं समृद्ध बनाया जाएगा।
समारोह में मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री एवं एल्डरमेन चंदू देवांगन, महामंत्री प्रवीण यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, पार्षद सोनू राजपूत, भीमसेन सिन्हा, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण साहू, खूबीराम साहू, शिव ठाकुर, लता सोनवानी, अनिता नीलम गढ़े, विजयलक्ष्मी, संगीता रजक, सुनीता चंद्राकर, रमसिला नेताम, विमला कामडे, एकता चंद्राकर एवं रंजना चंद्राकर सहित बूथ अध्यक्ष रामप्रवेश साहू, एसडीएम महेश राजपूत, तहसीलदार वसुमित्र दीवान, सीएमओ आशा जंघेल, सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, फलेन्द्र सिंह राजपूत तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने नवनियुक्त एल्डरमेन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए नगर हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.