होम / दुर्ग - भिलाई / स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन, उत्साह से सभी ने लगाई दौड़
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। जिला खेल एंव युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा आज प्रातः 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ आयोजित की गई। स्वतंत्रता दौड़ को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक व छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। इस दौरान संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम दुर्ग महेश सिंह राजपूत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.