व्यापार

अर्जुंदा मत्स्य फार्म में एम.एससी. प्राणीशास्त्र के विद्यार्थियों ने लिया आधुनिक मत्स्य पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

7000508202610215535804082026140504whatsappimage2026-08-04at7.28.21pm.webp

दुर्ग। शासकीय वी.वाई.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा एम.एससी. प्राणीशास्त्र के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का जिला बालोद स्थित अर्जुंदा मत्स्य फार्म में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक मत्स्य पालन, मत्स्य संवर्धन एवं प्रेरित प्रजनन की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ब्रूड स्टॉक प्रबंधन, हैचरी संचालन, मत्स्य बीज उत्पादन, तालाब प्रबंधन, जल गुणवत्ता परीक्षण, संतुलित आहार, रोग नियंत्रण तथा आधुनिक मत्स्य पालन की उन्नत तकनीकों का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। मत्स्य फार्म के विशेषज्ञों ने प्रेरित प्रजनन की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
यह शैक्षणिक भ्रमण डॉ. अलका मिश्रा एवं अनुराग  मिश्रा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने मत्स्य विज्ञान के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हुए आधुनिक मत्स्य पालन की नवीन तकनीकों का अध्ययन किया।
प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या के. मिंज ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यावहारिक दक्षता एवं अनुसंधान क्षमता के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह के सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं अमूल्य सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विभाग ने अर्जुंदा मत्स्य फार्म के प्रबंधक एवं तकनीकी विशेषज्ञ प्रदीप सोनी जी का उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने भी इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए इसे अपने शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बतायाl

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.