खेल

सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में भाजयुमो ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर

56621092026125449793210920261231331001929528.webp

-25 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दिया मानवता और सेवा का संदेश
उतई/दुर्ग।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे “25 वर्ष—सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” संकल्प के तहत भाजपा एवं भाजयुमो उतई मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उतई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं सहित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 25 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया। रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रक्तदान केवल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपना ध्येय बनाया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास और हर घर जल जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मोदी जी का संकल्प अंत्योदय से सर्वोदय तक है। उनके जन्मदिन पर रक्तदान कर युवाओं ने सेवा के इस संकल्प को और मजबूत किया है।
शिविर में उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री चंदू देवांगन एवं प्रवीण यदु, पार्षद संगीत रजक, लक्ष्मी नारायण साहू, सतीश चंद्राकर, राकेश देवांगन, सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत, ममता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, उज्जवल साहू, वैभव देवांगन, भूपेंद्र साहू, हिमांशु चंद्राकर, कैलाश साहू, बीएमओ डॉ. देवेंद्र बेलचंदन सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वाले रक्तवीरों में चंदू देवांगन, राकेश देवांगन, उज्जवल साहू, भूषण माणिकपुरी, कैलाश साहू एवं वेदांशु साहू प्रमुख रहे। शिविर के माध्यम से युवाओं ने रक्तदान को मानव सेवा का माध्यम बताते हुए समाज में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.