छत्तीसगढ़

मेडिएशन 3.0 एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिवक्ताओं के साथ समन्वय बैठक

2950508202610232412404082026140351whatsappimage2026-08-04at7.25.14pm(1).webp

धमधा। माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग विनोद कुजूर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मेडिएशन 3.0 अभियान एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से तालुका विधिक सेवा समिति, धमधा के तत्वावधान में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन व्यवहार न्यायालय, धमधा में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति, धमधा के अध्यक्ष शैलेश कुमार वशिष्ठ द्वारा की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मेडिएशन एवं लोक अदालत को जन-जन तक पहुँचाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री शैलेश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मेडिएशन 3.0 न्याय व्यवस्था में वैकल्पिक विवाद निवारण की एक प्रभावी एवं मानवीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने विवादों का शीघ्र, सरल एवं स्थायी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इससे न केवल समय एवं धन की बचत होती है, बल्कि पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक संबंध भी सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने प्रकरणों का परीक्षण कर ऐसे मामलों की पहचान करें जिनका समाधान मध्यस्थता के माध्यम से संभव है तथा अधिक से अधिक प्रकरणों को मेडिएशन हेतु संदर्भित कर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। साथ ही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए भी अधिकाधिक प्रकरण चिन्हित कर पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराने एवं उन्हें आपसी समझौते के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
बैठक में यह भी बताया गया कि न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य वादों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन स्तर के विवादों का भी मध्यस्थता एवं लोक अदालत के माध्यम से निराकरण किया जा सकता है, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी में कमी आएगी तथा आमजन को सुलभ, त्वरित एवं किफायती न्याय उपलब्ध होगा।
अधिवक्ताओं ने भी मेडिएशन 3.0 अभियान एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा अधिकाधिक उपयुक्त प्रकरणों को मध्यस्थता एवं लोक अदालत के लिए चिन्हित करने की सहमति व्यक्त की। बैठक में अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता, अधिवक्तागण तथा तालुका विधिक सेवा समिति, धमधा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.