छत्तीसगढ़

विधायक ललित चंद्राकर ने "तारे जमीन पर" मूक-बधिर आवासीय विद्यालय के बच्चों को वितरित की पुस्तकें एवं बैग

4811908202612274190319082026112740whatsappimage2026-08-19at4.55.31pm(1).webp

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  ललित चंद्राकर धनोरा स्थित "तारे जमीन पर" मूक-बधिर बच्चों के आवासीय विद्यालय, हरिशीकेश एजुकेशन सोसायटी पहुंचे।
इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक अध्ययनरत 32 मूक-बधिर बच्चों को पुस्तकें एवं बैग वितरित कर विधायक श्री चंद्राकर ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि "बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर मन को बेहद प्रसन्नता हुई। शिक्षा और सहयोग के छोटे-छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनते हैं। ये बच्चे विशेष हैं और इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए समाज और सरकार दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि हरिशीकेश एजुकेशन सोसायटी द्वारा मूक-बधिर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधा देकर समाज सेवा का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। ऐसे प्रयास ही समाज को संवेदनशील और समावेशी बनाते हैं। विधायक जी ने आश्वस्त किया कि विद्यालय के विकास एवं बच्चों की सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग राज्य सरकार एवं उनके द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था की डायरेक्टर श्रीमती गीता विश्वास, प्राचार्य श्रीमती देवोप्रिया घोष, श्रीमती लातेश्वरी ठाकुर, श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती गुंजा राव, श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती भद्राशीला पजारे, श्रीमती डॉली देवांगन, श्रीमती कुसुमलता सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.