राष्ट्रीय

रिमझिम सावन-2026 का भव्य आगाज 21 अगस्त से, कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि

8351908202612483426519082026120618whatsappimage2026-08-19at5.18.20pm.webp

-डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी शिरकत, महिलाओं के लिए होंगी विविध प्रतियोगिताएं
दुर्ग। 
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी रिमझिम सावन-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सावन के उल्लास, उमंग और महिलाओं की सहभागिता को समर्पित यह उत्सव 21 अगस्त 2026, शुक्रवार से प्रारंभ होगा। आयोजन में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
रिमझिम सावन-2026 के शुभारंभ अवसर पर समाज सेविका श्रीमती कौशल्या देवी साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार करेंगी।
-महिलाओं के लिए विविध मनोरंजक प्रतियोगिताएं
महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सांस्कृतिक विभाग प्रभारी श्रीमती हर्षिका संभव जैन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी श्रीमती शशि साहू ने महिला पार्षदों तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की।
उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, आलू दौड़, कंचा-चम्मच दौड़, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता सहित अनेक रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने की इच्छुक महिलाएं सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक अपना पंजीयन करा सकेंगी।
-‘सावन क्वीन-2026’ रहेगा विशेष आकर्षण
आयोजन का प्रमुख आकर्षण ‘सावन क्वीन-2026’ फैशन शो होगा। इसमें प्रतिभागियों को भारतीय एवं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होना होगा। पारंपरिक परिधानों और सावन के रंगों से सजा यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करेगा।
-स्टॉल और सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ाएंगी उत्सव की रौनक
रिमझिम सावन उत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के लिए आकर्षक स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां उत्सव की रौनक बढ़ाएंगी। नगर निगम द्वारा आयोजन को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रिमझिम सावन-2026 उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की रौनक बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्साहवर्धन और उनकी सहभागिता से ही यह उत्सव और अधिक सफल एवं यादगार बनेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.