होम / सामाजिक गतिविधियां / दुर्ग में पहली बार आयोजित होगा भव्य प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला, 1 अगस्त को मिलेगा खरीदारी और मनोरंजन का शानदार अवसर
सामाजिक गतिविधियां
दुर्ग। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शहरवासियों के लिए एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कसौंधन वैश्य महिला संगठन के तत्वावधान में 1 अगस्त को दुर्ग में पहली बार भव्य प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन होगा। यह आयोजन अमायरा पैलेस, गंजपारा, दुर्ग में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।
त्योहारों की खरीदारी को आसान और यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए फैशन, ज्वेलरी, पूजा सामग्री, गृह सज्जा, फूड स्टॉल तथा मनोरंजन की विशेष व्यवस्था रहेगी।
मेले में आगंतुकों को लेटेस्ट साड़ियां, ड्रेस एवं आकर्षक परिधान, सुंदर ज्वेलरी, राखियां, फैशन एक्सेसरीज़, भगवान के वस्त्र, धार्मिक पूजन सामग्री, गणेश सजावट, गृह सज्जा एवं डेकोरेशन आइटम उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही स्वादिष्ट फास्ट फूड, विभिन्न व्यंजन, बच्चों के लिए मनोरंजक गेम्स और कई आकर्षक गतिविधियां भी आयोजन का हिस्सा रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार यह मेला केवल खरीदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजन और उत्सव का केंद्र बनेगा। शहर एवं आसपास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर त्योहारों की खरीदारी और पारिवारिक मनोरंजन का आनंद लेने की अपील की गई है।
स्थान: अमायरा पैलेस, गंजपारा, दुर्ग
दिनांक: 1 अगस्त (शनिवार)
समय: प्रातः 10:00 बजे से
त्योहारों की तैयारियों के बीच यह आयोजन शहरवासियों के लिए खरीदारी, स्वाद, मनोरंजन और पारिवारिक आनंद का एक बेहतरीन अवसर साबित होगा।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.