भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज के सहयोग से कालीबाड़ी परिसर, वैशाली नगर भिलाई में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनेक चिकित्सा विशेषज्ञों ने सेवाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद स्मिता दोड़के, श्रीमती शैलजा वार्ष्णेय, श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के पदाधिकारी दिलीप पवानी, सेवनदास रमानी, झूलेलाल विकास समिति कालीबाड़ी के पदाधिकारी अशोक चैतवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।
चिकित्सा शिविर में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निलांजना टोप्पो, डॉ मिथिलेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेरणा अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा शर्मा एवं डॉ स्निग्धा त्रिपाठी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ग्यारसी लाल सोनी, सामान्य चिकित्सा विभाग डॉ समृद्ध नामजाशी ने शिविर में उपस्थित होकर मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय सलाह एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जरूरत मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई। मार्केटिंग हेड मानसी तांडी, विनीत राजपूत, वेदिका पटेल, नर्सिंग स्टाफ यास्मिन कुर्रे आदि ने स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.