होम / सामाजिक गतिविधियां / अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन
सामाजिक गतिविधियां
-जगदलपुर में हुआ आयोजन, राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों एवं भावी कार्यक्रमों पर किया मार्गदर्शन
जगदलपुर। अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की जिला इकाई जगदलपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को रोटरी क्लब जगदलपुर के सभागार में किया गया। अभ्यास वर्ग में अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा वर्तमान एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री भरत कुमार, राष्ट्रीय मंत्री विक्रम दुबे, क्षेत्रीय संयोजक प्रदीप सिंह तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेंद्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने अधिवक्ता परिषद की स्थापना के उद्देश्यों, संगठन की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
अभ्यास वर्ग में बस्तर राज परिवार के महाराजा कमलचन्द्र भंजदेव का भी आगमन हुआ। उन्होंने बस्तर की ऐतिहासिक न्याय व्यवस्था एवं उसकी परंपराओं के संबंध में उपस्थित अधिवक्ताओं को जानकारी दी।
कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग के अध्यक्ष दीपेंद्र देशमुख, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य समीर कुमार त्रिपाठी, महामंत्री राजेश महाडिक, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुदर्शन महलवार एवं श्रीमती स्नेहा वैद्य ने सहभागिता की।
अभ्यास वर्ग के दौरान विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ अधिवक्ता परिषद के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। जगदलपुर प्रवास के दौरान दुर्ग जिला इकाई के प्रतिनिधियों को मां दंतेश्वरी के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.