दुर्ग - भिलाई

भूपेश बघेल के काफिले पर हमला लोकतंत्र पर हमला : धीरज बकलीवाल

46822092026125618351220920260932471001932988(1).webp

-कहा- घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
दुर्ग
। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के काफिले पर हुए पथराव एवं हमले की शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी नेता अथवा राजनीतिक दल के काफिले पर हमला करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र की गरिमा प्रभावित होती है।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं असम के प्रभारी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे पार्टी के संगठनात्मक कार्य और चुनाव प्रचार के सिलसिले में असम में मौजूद थे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई, एआईसीसी सचिव एवं असम के सह-प्रभारी मनोज चौहान सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी काफिले में मौजूद थे।
बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि असम में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इस घटना को राजनीतिक रूप से सुनियोजित हमला बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और शांतिपूर्ण राजनीतिक संवाद में विश्वास रखती है। राजनीतिक असहमति का जवाब हिंसा से नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.