दुर्ग - भिलाई

श्री दावड़ा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में रविवार को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

34417022026062747whatsappimage2026-02-16at10.00.13am(1).jpeg

नया रायपुर स्थित श्री दावड़ा विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को एक गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीईओ श्री चिन्मय दावड़ा अतिथि श्री प्रो. विजय कुमार गोयल सहित विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पधारे शिक्षकों को उनके शिक्षा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करना था। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से आए शिक्षकों को मंच पर सम्मान पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Image after paragraph

इसी क्रम में नमिता कम्प्यूटर एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती मौसमी ताम्रकार को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने तथा एक सफल शिक्षिका होने पर विशेष सम्मान पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध अभिनेता आफताब शिवदासानी के करकमलों से प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी रहा। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं और ऐसे आयोजनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है, साथ ही नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलती है।

समारोह के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों के साथ सामूहिक फोटो सत्र हुआ तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की घोषणा की गई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png
9292407202511134017.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.