नया रायपुर स्थित श्री दावड़ा विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को एक गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीईओ श्री चिन्मय दावड़ा अतिथि श्री प्रो. विजय कुमार गोयल सहित विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पधारे शिक्षकों को उनके शिक्षा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करना था। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से आए शिक्षकों को मंच पर सम्मान पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इसी क्रम में नमिता कम्प्यूटर एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती मौसमी ताम्रकार को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने तथा एक सफल शिक्षिका होने पर विशेष सम्मान पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध अभिनेता आफताब शिवदासानी के करकमलों से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी रहा। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं और ऐसे आयोजनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है, साथ ही नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलती है।
समारोह के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों के साथ सामूहिक फोटो सत्र हुआ तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की घोषणा की गई।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.