भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा सका तो इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का है जिन्होंने रविवार को दमदार पारी खेली। भारत के लिए सैमसन ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और अंत तक टिके रहे। सैमसन ने जैसे ही विजयी चौका लगाया, भारतीय ड्रेसिंग रूम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में पांच मार्च को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.