राष्ट्रीय

शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदानः कुलबीर

43224102026051409img-20261023-wa0022.webp

शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है उनका बलिदानः कुलबीर
राजनांदगांव – देश की आंतरिक सुरक्षा एवं आम नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों की स्मृति में बुधवार, 21 अक्टूबर को रक्षित आरक्षी केंद्र, राजनांदगांव में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने शहीद पुलिस जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर पुलिस जवानों का त्याग सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उनका बलिदान पुलिस के प्रत्येक जवान को कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनके परिवारों का त्याग और योगदान भी सम्मान एवं कृतज्ञता का पात्र है। कार्यक्रम में शहीद जवानों के साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्मरण किया गया।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.