राष्ट्रीय

गांधी जयंती पर देश ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, राजघाट और विजय घाट पर अर्पित की श्रद्धांजलि

824021020261146581-5.jpg

नई दिल्ली। देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में भी महात्मा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नई दिल्ली स्थित राजघाट पर महात्मा गांधी की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के विचारों और उनके अहिंसा के संदेश को आज भी देश और दुनिया में याद किया जाता है। गांधी जयंती के अवसर पर देश में विभिन्न स्थानों पर प्रार्थना सभाओं, स्वच्छता अभियानों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था, जिसे अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नाम से जाना जाता है। किशोरावस्था में ही वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए थे और वर्ष 1921 में असहयोग आंदोलन में भाग लिया था। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित विजय घाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। लाल बहादुर शास्त्री को उनके सरल जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के लिए याद किया जाता है। उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश के इतिहास में विशेष महत्व रखता है।

गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इन ग्राम सभाओं में स्थानीय स्तर पर सुशासन, पंचायतों को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है। साथ ही ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत आगामी योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.