होम / दुर्ग - भिलाई / वरिष्ठ विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर उनके निवास भिलाई -तीन चरोदा लाया गया, श्रद्धांजलि अर्पित करने उमड़ पड़ी हजारों की भीड़
दुर्ग - भिलाई
विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर उनके निवास भिलाई -तीन चरोदा लाया गया, हैदराबाद से यहां पहुंचने मेंकतिपय बेरी के चलते उनका पार्थिव शरीर लगभग 2:25 बजे यहां पहुंच सका.यहां उनका अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की हजारों की संख्या में भीड़ काफी देर पहले से एकत्रित थी.
रायपुर से स्वर्गीय विधायक श्री कोर्सेवाडा का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से ससम्मान लाया गया.शव वाहन में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव और उनके परिवार के सदस्य साथ आए थे. पार्थिव शरीर सुबह हम 10:00 बजे तक यहां लगाने की खबर मिली थी जिसके चलते उनका अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने काफी पहले से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ यहां बहुत पहले से एकत्रित हो गई थी. यहां सांसद विजय बघेल, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, जिला भाजपा भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, इत्यादि सहित सैकड़ो लोगों ने मृत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.