होम / खेल / चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 5 नवंबर 2026 तक https://tinyurl.com/jjgdpainting पर पंजीयन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए पेंटिंग ब्रश, कैनवास, कार्ट्रिज पेपर, ईजल, ड्राइंग शीट, रंग और पैलेट संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। नियम एवं शर्तें www.cgtrti.gov.in पर देखी जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक सुश्री पार्वती जगत से 7805982502 पर संपर्क करें। प्रविष्टियां jjgdpainting@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं। फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय ‘जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराएं’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 4 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक https://tinyurl.com/jjgdphotography पर पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन फॉर्म, फोटोग्राफ की सॉफ्ट कॉपी और आवश्यक दस्तावेज jjgdphotography@gmail.com पर भेजने होंगे। प्रतियोगिता के नियम, शर्तों और पुरस्कार राशि की जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अंजनी भगत से 9926588481 पर संपर्क किया जा सकता है।
खेल
रायपुर, 18 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में इतिहास रच दिया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को लगातार दूसरे मैच में हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।
रविवार 18 अक्टूबर को खेले गये दूसरे मैच में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी और कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार पारी के दम पर भारत ने 103 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 103 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। शेफाली ने अपनी विस्फोटक पारी में 55 रन बनाए और भारतीय टीम के लिए जीत की राह आसान कर दी।
शेफाली की पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम बेबस नजर आई। भारत ने महज 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए। स्मृति ने शेफाली का अच्छा साथ दिया और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। स्मृति ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।
कैलेंडर देखें
इससे पहले जिम्बाब्वे की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन बनाए। टीम की ओर से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 रन की पारी खेली, जबकि जोसेफिन नकोमो ने 27 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। निक्की प्रसाद ने दो विकेट लेकर अहम योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के कारण जिम्बाब्वे की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.