दुर्ग - भिलाई

भिलाई में कंपनी परिसर बना मौत का मैदान! ट्रेलर पर लोडिंग के दौरान टूटा हाईटेंशन तार, करंट से झुलसे मजदूर की मौत

283021120260752332365.jpg

भिलाई। औद्योगिक नगरी भिलाई में एक बार फिर कंपनी परिसर में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। जामुल थाना क्षेत्र स्थित PIE C प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परिसर में ट्रेलर पर सामान लोडिंग के दौरान अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से 34 वर्षीय मजदूर किशन महतो गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

लोडिंग के दौरान टूटा हाईटेंशन तार, करंट ने छीन ली जिंदगी

मिली जानकारी के अनुसार, किशन महतो कंपनी परिसर में ट्रेलर पर सामान लोडिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन तार टूट गया और वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि किशन बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

20 मिनट तक तड़पता रहा मजदूर, समय पर चिकित्सा सुविधा क्यों नहीं मिली?

इस हादसे का सबसे गंभीर पहलू यह है कि घायल मजदूर किशन महतो करीब 20 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। आरोप है कि उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। आखिर कंपनी परिसर में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था कहां थी? हादसे के बाद घायल मजदूर को तत्काल उपचार क्यों नहीं मिल पाया? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब जिम्मेदार प्रबंधन को देना होगा।

6-7 साल से कंपनी में कर रहा था काम

मृतक किशन महतो खुर्सीपार के गौतम नगर का निवासी था और पिछले 6-7 वर्षों से कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। एक हादसे ने परिवार के कमाऊ सदस्य को छीन लिया। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, जिम्मेदारी तय होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?

औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? हाईटेंशन तार टूटने की वजह क्या थी? क्या परिसर में बिजली लाइनों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे? क्या लोडिंग के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था? और सबसे बड़ा सवाल—हादसे के बाद घायल मजदूर को समय पर चिकित्सा सुविधा क्यों नहीं मिली?

यह घटना केवल एक औद्योगिक दुर्घटना नहीं, बल्कि मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और कंपनी प्रबंधन की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर मामला है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और पुलिस हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करते हैं या नहीं।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png

Popular Post

This Week
This Month
All Time
IMG 20261030 WA0056 कलेक्टर ने तरदा प्राथमिक शाला भवन से लगे पुराने आंगनबाड़ी भवन को शीघ्र डिस्मेंटल कराने, नए शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, किचन शेड के शेष कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।  सराईसिंगार प्राथमिक शाला में बच्चों ने कलेक्टर से शौचालय, किचन, खेल सामग्री और फर्नीचर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कलेक्टर ने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक को विद्यालय में जरूरी मरम्मत कार्य हेतु प्रस्ताव, नियमित साफ-सफाई, रंगरोगन तथा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षाओं में पर्याप्त ट्यूबलाइट एवं पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। ’निरीक्षण के दौरान बिना सक्षम अनुमति के अनुपस्थित पाए गए दो शिक्षकों को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.