दुर्ग - भिलाई

आकांक्षी जिला विकासखंड कार्यक्रम के तहत नीति तारा डेटा एनालिसिस टूलकिट पर प्रशिक्षण आयोजित*

12228102026080244screenshot_2026-10-27-19-38-07-214_com.whatsapp-edit.webp

शिव शर्मा की रिपोर्ट 

मोहला, ।भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय के सभाकक्ष, मोहला में ‘नीति तारा डेटा एनालिसिस टूलकिट’ की कार्यप्रणाली एवं उपयोग संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उज्ज्वल पोरवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री विश्वरूप मंडल ने प्रतिभागियों को टूलकिट की कार्यप्रणाली, डेटा विश्लेषण एवं पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के दौरान नीति तारा के उद्देश्यों, डेटा आधारित योजना निर्माण, प्रमुख विकास संकेतकों की नियमित निगरानी, विभागीय समन्वय और विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि इस टूलकिट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की प्रगति का तथ्यात्मक विश्लेषण कर समयबद्ध एवं प्रभावी निर्णय लेने में सहायता मिलती है। नीति आयोग की इस पहल का उद्देश्य आकांक्षी जिलों एवं विकासखंडों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता का विकास करना है, ताकि डेटा आधारित योजना निर्माण, बेहतर निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से विकास के परिणामों में गुणात्मक सुधार लाया जा सके।
प्रशिक्षण में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, मूलभूत अवसंरचना, सामाजिक विकास तथा शासन एवं डेटा प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के विकास संकेतकों पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने नीति तारा डेटा एनालिसिस टूलकिट को योजनाओं की प्रगति की निगरानी, पारदर्शिता और साक्ष्य आधारित निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में उपयोगी बताया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुमित गर्ग, एसडीएम मोहला सुश्री शुभांगी गुप्ता, एसडीएम मानपुर श्री डी.आर. ध्रुव, आकांक्षी जिला फेलो श्रीमती सविता साहू सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.