छत्तीसगढ़

धमतरी में रिश्तों का कत्ल! मोबाइल को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की ले ली जान https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/murder-within-the-family-in-dhamtari-a-dispute-arises-between-two-brothers-over-a-mobile-phone-the-elder-brother-takes-the-life-of-the-younger-one-4907035

530271020261008355623666-jan.webp

मतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मोबाइल फोन देखने और उस पर बातचीत करने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई ने गुस्से में आकर छोटे भाई पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान कुंदन सोरी और आरोपी की पहचान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर बिगड़ गई बात खल्लारी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव निवासी कुंदन सोरी रविवार को अपने घर में बैठकर मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कैलाश सोरी वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि कैलाश ने कुंदन को बार-बार मोबाइल देखने और फोन पर बातचीत करने से मना किया। बड़े भाई की लगातार टोका-टाकी से नाराज होकर कुंदन ने भी इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी।
घर में रखा डंडा उठाया और छोटे भाई पर कर दिया हमला प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर कैलाश सोरी ने कथित तौर पर घर में रखा लकड़ी का डंडा उठा लिया और अपने छोटे भाई कुंदन पर हमला कर दिया। आरोप है कि कैलाश ने कुंदन के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर डंडे से कई वार किए। अचानक हुए हमले से कुंदन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। सिर पर गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक मामूली घरेलू विवाद में हुई इस वारदात से परिवार के सदस्य स्तब्ध रह गए।

 

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.