छत्तीसगढ़

साहू हेल्प लाइन जांजगीर चांपा शक्ति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान महादान शिविर का सफल आयोजन

40427102026074852img-20261027-wa0011-1-1024x460.jpg

जांजगीर चाम्पा/स्वराज टुडे:  दिनाँक 25/102026 को सरहर में साहू हेल्प लाइन जांजगीर चांपा शक्ति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान महादान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 204 मरीजों का जाँच एवं दवाई वितरण किया गया तथा 25 लोगो ने रक्त दान किया जिसमें सरहर ग्राम की महिला सुनीता साहू उम्र 36 वर्ष ने रक्त दान कर एक मिशाल पेश किया जिसे एम्स रायपुर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकांक्षा साहू ने मंच पर सम्मानित किया ।

IMG 20261027 WA0011

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री चंद्र शेखर देवागण जी, श्री योगेश शर्मा जी, सामाजिक सदभाव प्रमुख, लष्मी नारायण सोनी जी सह विभाग कार्यवाह, अजय सराफ जी खंड कार्यवाह रूप नारायण जिला कार्य कारी अध्यक्ष साहू संघ शक्ति, हेमन्त साहू जी कोषा अध्यक्ष साहू संघ जांजगीर उपस्थित थे ।
IMG 20261027 WA0007

शिविर में रक्त दान करने वाले को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया । मुख्य अतिथि देवांगन जी ने अपने आशीर्वचन कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षा लेकर ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके ।

कार्यक्रम को योगेश शर्मा जी ने भी संबोधित किया । उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पुनीत कार्य है कार्यक्रम में आये सभी अतिथि एवं चिकित्सक का शाल श्री फल एवं स्मृति चिन्ह से कार्यक्रम के संयोजक साहू हेल्प लाइन अशोक कुमार साहू जी ने किया एवं आभार रामरतन साहू जी परिक्षेत्र अध्यक्ष सरहर ने किया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीता राम जी साहू, तन्मय साहू, थामेश्वर साहू, उमा शंकर साहू, आशुतोष जी, संजय, संत राम, राजेश साहू सुखी राम जी, संत राम जी का विशेष सहयोग रहा ।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.