दुर्ग - भिलाई

पता पूछने के बहाने चेन लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश! दुर्ग पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा

14224102026113437676769d8-674b-4a43-8620-9da918038083.jpg

दुर्ग/भिलाई-3। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटने वाले चार आरोपियों को पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 ग्राम 410 मिलीग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है। इसके अलावा लूट की वारदातों में इस्तेमाल एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस की पूछताछ में चेन लूट की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को 23 अक्टूबर 20पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को पद्मनगर, भिलाई-3 निवासी 75 वर्षीय एस. मुरली मनोहर अपनी पत्नी एम. माधवी के साथ शिव मंदिर के पास स्थित कपड़े की दुकान से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पता पूछने के बहाने पहुंचे आरोपियों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए।26 को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

घटना के बाद प्रार्थी की शिकायत पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 575/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस की जांच में सामने आए चार आरोपियों के नाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जनवरी 2026 में भिलाई-3 के इंदिरा नगर क्षेत्र में हुई एक अन्य चेन लूट की घटना के संबंध में भी जानकारी दी।

71 वर्षीय महिला की चेन भी झपटी थी

पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को इंदिरा नगर स्थित परमेश्वरी भवन के पास 71 वर्षीय सावित्री सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात व्यक्तियों में पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी।

इस घटना की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 63/2026 दर्ज किया गया था। अब आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस घटना के संबंध में भी जानकारी सामने आई है। पुलिस दोनों मामलों से संबंधित साक्ष्यों की जांच कर रही है।

गलाकर बेच देते थे सोना, रकम आपस में बांटने का आरोप

पुलिस की पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर लोगों को पता पूछने या अन्य बहाने से रोकते थे और मौका मिलते ही महिलाओं के गले से सोने के आभूषण झपटकर फरार हो जाते थे।

पुलिस के मुताबिक, लूटे गए आभूषणों को डोंगरगढ़ और रायपुर के ज्वेलर्स के पास बेचने तथा उससे मिली रकम आपस में बांटने की जानकारी भी पूछताछ में सामने आई है। आरोपियों की निशानदेही पर 19 ग्राम 410 मिलीग्राम गलाया हुआ सोना जब्त किया गया है।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.