छत्तीसगढ़

दुर्ग/आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में उमनि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा समस्त यातायात अधिकारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

535051120261045141862832.webp

दुर्ग/आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में उमनि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा समस्त यातायात अधिकारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी जोन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारियों एवं मार्केट प्रतिनिधियों की बैठक लेकर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा आवश्यकतानुसार गार्ड एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने दिये गये निर्देश। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों एवं प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग तथा सड़क के बीच वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध BNS की धारा 285 के तहत कार्यवाही की जाएगी। आगामी दीपावली त्यौहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा समस्त यातायात अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में बाजारों में सुगम यातायात, व्यवस्थित पार्किंग एवं आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सभी जोन प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों के व्यापारियों एवं मार्केट प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पार्किंग स्थल निर्धारित करें। बाजारों में आवश्यकता के अनुसार पार्किंग गार्ड तैनात करने एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि बाजार आने वाले नागरिकों को वाहन पार्क करने में परेशानी न हो और यातायात बाधित न हो।
इसके साथ ही नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों की जांच, प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। दीपावली पर्व के दौरान प्रमुख बाजारों की पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।”””दुर्ग इंदिरा मार्केट”””: दोपहिया वाहनों की पार्किंग महात्मा गांधी स्कूल, मारवाड़ी स्कूल एवं फरिश्ता कॉम्प्लेक्स में निर्धारित की गई है। चारपहिया वाहनों की पार्किंग पशु चिकित्सालय एवं शनिचरी बाजार स्थित नगर निगम की रिक्त भूमि में रहेगी।”””वन-वे मार्ग व्यवस्था”””: पटेल चौक से मध्यानी चौक, जामा मस्जिद होते हुए CSP कार्यालय के पीछे से पटेल चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा एवं ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित: 05 नवंबर से चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा एवं ऑटो का बाजार क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विशेष रूप से मध्यानी चौक से फरिश्ता कॉम्प्लेक्स तक चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।”””डायवर्सन पॉइंट”””: माध्यानी चौक से सफारा लाइन की ओर ।
मान होटल से नया पारा ओर। गवलीन पारा से शिव पाराकी ओर। शनिचरी बाजार से गंजपारा की ओर। फरिश्ता कॉम्प्लेक्स से बस स्टैंडकी ओर।”””समृद्धि मार्केट”””: समृद्धि मार्केट के बगल में स्थित पार्किंग स्थल एवं हॉकी मैदान में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।”””जवाहर मार्केट,पावर हॉउस”””:
जवाहर मार्केट आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग लाल मैदान (दुर्गा पंडाल) में निर्धारित की गई है।”””आकाश गंगा मार्केट””: दोपहिया वाहनों की पार्किंग हिमालय कॉम्प्लेक्स के सामने एवं ज्वेलर्स मार्केट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल पर रहेगी। चारपहिया वाहनों की पार्किंग नगर निगम कार्यालय के बगल स्थित खाली मैदान में रहेगी।”””अन्य बाजार क्षेत्र”””: जिन बाजारों में पृथक पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं है, वहां वाहन निर्धारित सफेद पार्किंग मार्किंग के अंदर ही खड़े किए जाएंगे। सड़क एवं आवागमन के रास्ते में वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा।
“””यातायात पुलिस दुर्ग की आम नागरिकों से अपील”””:
दीपावली पर्व खुशियों एवं उत्साह का त्योहार है। यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों एवं बाजार आने वाले सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, सड़क पर या नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें तथा यातायात पुलिस द्वारा बनाए गए डायवर्सन एवं वन-वे व्यवस्था का पालन करें।
नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। बाजारों में अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति निर्मित न करें तथा यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात जवानों का सहयोग करें।
आपका सहयोग, सुरक्षित एवं सुगम यातायात की पहचान।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.