छत्तीसगढ़

Jashpur News: जमीन विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

68726102026132754whatsapp-image-2026-10-26-at-4.48.51-pm.jpeg

Jashpur News: जमीन विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामबहार के चिटकाटोली में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। यहां मनबोध मांझी (60 वर्ष) पर अपने रिश्ते के भतीजे संतोष प्रधान (30 वर्ष) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष प्रधान की पत्नी सुमित्रा प्रधान ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 24 अक्टूबर 2026 की शाम उसका पति बाजार से घर लौटा था। इसके बाद वह अपने दादा के पास बातचीत करते हुए अपने फूफा ससुर मनबोध मांझी के घर जाने की बात कहकर रात करीब 8 बजे निकल गया।

मनबोध मांझी मृतक के घर के पास ही रहता था। जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना की रात मनबोध के घर की ओर से लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनाई देने पर सुमित्रा वहां पहुंची। उसने घर के आंगन में अपने पति संतोष को मृत अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने के गंभीर निशान थे और घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। वहीं आरोपी मनबोध पास में कुल्हाड़ी रखकर बैठा था।

 

पूछताछ में जमीन विवाद को बताया हत्या का कारण

मामले की सूचना मिलने पर तपकरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनबोध मांझी ने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से अपने ससुराल ग्राम जामबहार में घर जमाई के रूप में रह रहा था। जमीन के बंटवारे को लेकर संतोष प्रधान के साथ उसका अक्सर विवाद होता था। आरोपी के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात संतोष उसके घर पहुंचा और जमीन को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से संतोष के सिर और गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी जब्त

पुलिस ने आरोपी मनबोध मांझी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम जामबहार चिटकाटोली, थाना तपकरा, जिला जशपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, रिझन भगत, आरक्षक महेंद्र पैंकरा, पुनीत साय, अरविंद साय और नगर सैनिक रवि गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.