देश विदेश

Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

37729102026131550n7320087271793261068402047e0c05034f271ae14479a6fd7a6ccf7d1366d8dc85ed4422b30f2d676c914a-768x576.jpg

प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस के होश उस समय उड गए जब घर की फर्श खोदी गई तो कई नीले ड्रम दबे मिले और उनमें नोट भरे थे। मामला बाराईपुर इलाके के एक घर का बताया जा रहा है।

यहां अंदर ज़मीन में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह नकदी ज़मीन के नीचे कई नीले प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखी गई थी। अधिकारियों ने खुदाई करके अब तक 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं, और कुल रकम 60 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

क्या हैं पूरा मामला

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बरईपुर (रामनगर) इलाके का रहने वाला आरोपी कुछ साल पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था। आरोप है कि नोटबंदी के दौरान वह वहां से बोरियों में भरकर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया और उसने कई बीघा जमीन खरीदी। बाकी बचे हुए काले धन को उसने घर के अंदर ही जमीन में ड्रमों में छिपाकर दबा दिया।

कैसे खुला राज़…

यह राज तब खुला जब हाल ही में आरोपी का अपने पड़ोसी या रिश्तेदार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहस के दौरान जमीन में नोट दबे होने की बात बाहर आ गई और किसी तरह इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घर के फर्श की खुदाई शुरू की गई। जैसे ही जमीन के अंदर से प्लास्टिक के ड्रम निकालकर खोले गए, पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्रमों के अंदर नोटों के बंडल भरे हुए थे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.