छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: श्रद्वा महिला मण्डल, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की अध्यक्षा माननीया श्रीमती शशि दुहन के कुशल मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति, सेण्ट्ल वर्कशॉप सेण्ट्ल स्टोर्स, कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी के नेतृत्व में दिनांक 28.10.26 को सी०डब्ल्यू० हाउस, कोरबा में ऑख जॉच शिविर का आयोजन एन०सी०एच० गेवरा हास्पिटल के डॉ० रामलाल, ऑख रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया ।


उक्त शिविर में महिला ठेका श्रमिको एवं निर्धन महिलाओं सहित कुल 28 महिलाओं की आँख का जॉच कर उनकी आवश्यकतानुसार उन्हें अविलंब चश्मा भी वितरित किये जाने का जिम्मा समिति द्वारा ली गयी है। जॉच शिविर में उपस्थित महिलाओं को जॉच पश्चात् दोपहर का भोजन भी करायी गयी ।

इस अवसर पर आकृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, सचिव श्रीमती सीमा राव, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रद्वा गुप्ता, श्रीमती प्रभाति पटुवा, श्रीमती पराशर, श्रीमती कुमार, लक्ष्मी प्रसाद एवं श्रीमती अर्चना दुबे आदि उपस्थित रहीं।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.