होम / छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ मौसम update, लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बाढ़ आने का खतरा भी, धान की फसल पर विपरीत असर, पूरी रात हुई बारिश,अभी भी जारी है बारिश
छत्तीसगढ़
एक दिन पहले अपरान्ह लगभग 11:00 से शुरू हुई चक्रवात की बारिश रह-रहकर शाम तक जारी रही और उसके बाद पूरे रात और अभी तक बारिश निरंतर हो रही है. निरंतर बारिश से राज्य के कई जिलों में बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है जिससे दुर्ग और बेमेतरा जिले के भी प्रभावित होने की आशंका है.लगातार बारिश को देखते हुए राज्य शासन के द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. बारिश से आमजन जीवन कुछ हद तक प्रभावित हुआ है लेकिन खेती किसानी पर इसका काफी विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है. इसकी वजह यह है कि अभी धान की फसल कटाई के लिए तैयार है और बहुत सारे किसानों ने परंपरागत तरीके से फसल काटकर खेतों में छोड़ दी है जिसके खराब होने की आशंका है.लगातार बारिश से वातावरण में काफी ठंडक आ गई है, और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
मौसम विभाग ने जिस तरह से अनुमान व्यक्त किया था कि 28 अक्टूबर से चक्रवाती तूफान से छत्तीसगढ़ के कई जिले में बारिश शुरू हो जाएगी और यहां यहां लगातार आगे बढ़ता जाएगा वह काफी सटीक साबित हुआ है. राज्य में सुकमा, दंतेवाड़ा बीजापुर कोंडागांव नारायणपुर इत्यादि जिले में काफी भारी बारिश हो रही है. कोंडागांव जिले में जिला प्रशासन के द्वारा चक्रवाती तूफान के प्रभाव को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं मैदानी अमले को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना एवं सहायता के लिए संपर्क नंबर टेलीफोन नंबर 7786242768 और मोबाइल नंबर 9343666514 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने,नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
राज्य के लगभग सभी जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए अवकाश घोषित किया कर दिया गया है. बस्तर संभाग के कुछ जिलों में पहले से ही 28 तारीख को छुट्टी घोषित की गई थी. अब स्कूलों की यह छुट्टी बढ़कर 30 तारीख तक कर दी गई है.
बारिश के कारण सब्जी मंडी में लगभग बंद के जैसी स्थिति है. कई कार्यालय भी बंद रखे जा रहे हैं. पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने से राज्य के कुछ जिलों में बाढ़ आने का खतरा भी मंडराने नहीं लगा है. यह उल्लेखनीय है कि यहां के कई बड़े बांध पहले से ही 80- 90% तक भरे हुए हैं. लगातार बारिश होने से अत्यधिक जल भराव होने पर इन बांधों से पानी छोड़ने की स्थिति आ सकती है. यह बाढ़ आने का कारण बन सकता है.
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.