Holika Dahan 2026 Date Shubh Muhurat in Hindi: हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व होता है, लेकिन साल 2026 में चंद्र ग्रहण के कारण होली की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। मान्यता है कि, ग्रहण काल में पूजा-पाठ, शुभ कार्य या किसी नए काम को करने से बचना चाहिए अन्यथा नकारात्मकता बढ़ने लगती हैं। वहीं होली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ज्योतिषियों की मानें, तो फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होता है। अगले दिन यानी चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होली खेली जाती है। लेकिन जब पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है, तो शुभ-मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए। इस साल 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में होलिका दहन कब होगा और होली किस तिथि पर खेली जाएगी? आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.