दुर्ग - भिलाई

जिला अस्पताल का मोर्चरी फ्रीजर कैबिनेट 5 महीने से खराब, कांग्रेस ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

87929052026131839393290520261137371001331115.webp

दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में मोर्चरी में दो मोर्चरी फ्रीजर कैबिनेट है जिसमें एक कैबिनेट में 4 शव रखे जाते हैं । दोनों में 4/4 कुल 8 शव  रखने की क्षमता थी लेकिन पिछले 5 महीना से 1  फ्रीजर कैबिनेट बंद खराब है , जिसका चार माह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने ज्ञापन देकर दूसरे फ्रीजर कैबिनेट को भी चालू करने की मांग की थी , जो अब तक चालू नहीं हुआ जिसके कारण आज भी कई शव गर्मी में फ्रीजर के बाहर पड़े हुवे थे और उनमें लगातार गर्मी के कारण दुर्गंध तक आ रही। जिसे आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर इस गंभीर समस्या को निराकरण करते हुए जल्द ही नया फ्रीजर कैबिनेट लगाने की मांग की है और उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेट टाइम दिया है कि अगर 15 दिन में उसका निराकरण नहीं हुआ रमजान को परेशानी होती रही तो कांग्रेस जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगा। 
    जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में पूरी तरह  अव्यवस्था है । चार माह पूर्व ज्ञापन देने के बाद भी अब तक  फ्रीजर कैबिनेट की व्यवस्था नहीं की गई और प्रबंधन द्वारा रेड क्रॉस पर जिम्मेदारी डालना अपनी जिम्मेदारी को आम जन की बहुत गंभीर अनदेखी है, मोर्चरी में ऐसी हालत है कि परिजन भी अंदर नहीं जा पा रहे , शवों को गर्मी में खुला रखना जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही है। आज जिला अस्पताल को अल्टीमेटम दिया गया है 15 दिन में अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगा। धीरज बाकलीवाल ने सिविल सर्जन डॉक्टर आशिशियन मिंज को  अस्पताल में अन्य समस्याओं को भी जल्द निराकरण करने की मांग की।
  सिविल सर्जन कार्यालय के प्रदर्शन में धीरज बाकलीवाल, दुष्यंत देवांगन, निगम के प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले,राय सिंह ढिकोला, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा  अजय शर्मा ,सुशील भारद्वाज सुनीत घोष,  आयुष शर्मा चंद्रमोहन गभने,दीपक जैन,चिराग शर्मा निकिता मिलिंद , हेमा साहू सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg
9292407202511134017.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.