होम / दुर्ग - भिलाई / राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग कांग्रेस ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा राजीव भवन, दुर्ग में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना मजबूत, आधुनिक और एकजुट भारत का था, जिसे कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आतंकवाद को मानवता का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।
पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान देश की एकता और अखंडता के लिए था।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद देश और समाज के लिए गंभीर खतरा है तथा सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए एकजुट रहना चाहिए।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों को आतंकवाद विरोधी दिवस के तहत शपथ भी दिलाई गई। सभी ने आतंकवाद और हिंसा का विरोध करते हुए देशहित एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धीरज बाकलीवाल, आर.एन. वर्मा, अल्ताफ अहमद, कौशल किशोर सिंह, ज्ञानू बांगड़े, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, राय सिंह धिकौला, अजय मिश्रा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, रत्ना नरमदेव, देव श्री साहू, जमुना साहू, कमलेश नागर, दुश्यंत देवांगन, बृजमोहन तिवारी, राहुल शर्मा, अनीश राजा, राजू भाटिया, अजय जैन, दीपक चावड़ा, अशोक मेहरा, देव सिन्हा, भीमसेन, गणेश सोनी, भास्कर कुंडली, कल्याण सिंह ठाकुर, जितेंद्र तिवारी, अली असगर, मनोज सिन्हा एवं ईश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.