दुर्ग - भिलाई

बड़ी पाइप लाइन लीकेज सुधार कार्य, दो दिनों तक प्रभावित रहेगा जलप्रदाय

6701605202611400162316052026110259nagarnigam.webp

-बघेरा पानी टंकी के पास पाइप लाइन लीकेज, निगम द्वारा रिपेयरिंग कार्य शुरू
-प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से होगी जल आपूर्ति, नागरिकों से जल संग्रहण की अपील
दुर्ग। 
नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के बघेरा स्थित पानी टंकी के पास बड़ी पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण शुद्ध पेयजल का व्यापक स्तर पर बहाव हो रहा है, जिससे जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हुई है। 
स्थिति को देखते हुए निगम द्वारा पाइप लाइन रिपेयरिंग कार्य अत्यावश्यक रूप से कराया जा रहा है।
कार्य 19 मई मंगलवार से 20 मई बुधवार तक जारी रहेगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। निगम प्रशासन द्वारा आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रहण कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
-ये प्रभावित क्षेत्र –
वार्ड क्रमांक 56 बघेरा एवं एसटीएफ कॉलोनी पूरा वार्ड
वार्ड क्रमांक 01 नया पारा एवं पंचशील नगर पूरा वार्ड वार्ड क्रमांक 02 राजीव नगर पूरा वार्ड वार्ड क्रमांक 03 मठपारा पूरा वार्ड, वार्ड क्रमांक 04 गयानगर पूरा वार्ड,वार्ड क्रमांक 35 बजरंग नगर (टीला आंशिक क्षेत्र) निगम प्रशासन के अनुसार कार्य पूर्ण होने के पश्चात 21 मई  से जलप्रदाय सामान्य रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png
9292407202511134017.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.