राजनीति

मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

65511062026052246501100620261405351001393028(1).webp

-भारत मंडपम में आयोजित बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
नई दिल्ली।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्ष देश के जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास के लिए स्वर्णकाल साबित हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के कारण छत्तीसगढ़ को दशकों पुरानी नक्सल समस्या से निर्णायक मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित जनजातीय समुदाय अब शांति, सुरक्षा और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। बस्तर में ‘नियद नेल्ला नार’ और ‘बस्तर मुन्ने’ जैसे अभियानों के माध्यम से योजनाओं का सैचुरेशन मोड में क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा सुरक्षा शिविरों को ‘सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनजातीय समाज को नई पहचान और सम्मान दिया है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हो या धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, इन पहलों ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि देश को पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का नेतृत्व करोड़ों आदिवासियों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है।
श्री साय ने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों के दूरस्थ इलाकों तक पहली बार बिजली, सड़क, पेयजल और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं। वहीं बस्तर में सड़क, रेल और सार्वजनिक परिवहन के विस्तार से कनेक्टिविटी की वर्षों पुरानी चुनौतियां दूर हो रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। नवा रायपुर में ट्राइबल म्यूजियम तथा शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय का निर्माण कराया गया है। बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने दुनिया के सामने बदलते, मुस्कुराते और हिंसा-मुक्त बस्तर की नई तस्वीर प्रस्तुत की है।
उन्होंने कहा कि पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, लघु वनोपज की रिकॉर्ड खरीदी, किसानों को धान, दलहन और तिलहन का बेहतर मूल्य तथा कृषक उन्नति योजना जैसी पहलें ग्रामीण और जनजातीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के माध्यम से राज्य के 2 करोड़ 45 लाख जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं बनाया, बल्कि उन्हें भारत के विकास का सक्रिय सहभागी बनाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

ताज़ा समाचार

Random Post

गुरु पूर्णिमा पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों का सम्मान, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मनभिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग विनोद कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष चावरे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा ने की। समारोह में संस्था के चेयरमैन एम.सी. जैन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि रोटरी परिवार लंबे समय से दृष्टिबाधित बच्चों को आवासीय सुविधा एवं निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा। संस्था के सचिव ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एवं रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के अध्यक्ष संतोष राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं आशुतोष चावरे ने कहा कि नयनदीप विद्या मंदिर ब्रेल शिक्षा, संगीत, खेलकूद एवं संस्कारों के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सी.एस. बाजवा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों के मार्गदर्शन का अनुसरण कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्र अनंत गुप्ता ने जल संरक्षण विषय पर तैयार अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक भजन, गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भूषण साहू एवं आयुष गुप्ता ने भजन, अनमोल चंद्राकर एवं काव्या ने
गुरु पूर्णिमा पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों का सम्मान, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मनभिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग विनोद कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष चावरे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा ने की। समारोह में संस्था के चेयरमैन एम.सी. जैन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि रोटरी परिवार लंबे समय से दृष्टिबाधित बच्चों को आवासीय सुविधा एवं निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा। संस्था के सचिव ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एवं रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के अध्यक्ष संतोष राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं आशुतोष चावरे ने कहा कि नयनदीप विद्या मंदिर ब्रेल शिक्षा, संगीत, खेलकूद एवं संस्कारों के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सी.एस. बाजवा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों के मार्गदर्शन का अनुसरण कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्र अनंत गुप्ता ने जल संरक्षण विषय पर तैयार अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक भजन, गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भूषण साहू एवं आयुष गुप्ता ने भजन, अनमोल चंद्राकर एवं काव्या ने "गुरुवर हमारे बड़े महान" भजन, हर्षित कुमार एवं रमेश ठाकुर ने शिव तांडव, सलोनी शुक्ला एवं अक्षय चंद्राकर ने भाषण, हिमांशु कतलाम एवं महावीर साव ने कविता तथा छवि, सलोनी, कुंदन एवं रमेश ने गीत प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सुमन कन्नौजे ने किया तथा विद्यालय की प्राचार्या श्वेता मौर्य ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में संगीत शिक्षिका मनीषा मैडम एवं ब्रेल के वरिष्ठ शिक्षक अजय दुबे सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में गुरुजनों का सम्मान कर उनके शिक्षा एवं समाज निर्माण में योगदान को नमन किया गया।

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.