दुर्ग - भिलाई

दुर्ग नगर निगम में नागरिक सुविधाओं का विस्तार, अब सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध

81823062026111542d0a63a6c-ef21-4e67-8e21-cabc211a4325.png

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया है। इस पहल के तहत अब आम नागरिकों को आधार कार्ड अपडेट, सेवा सेतु, भवन निर्माण अनुमति, व्यापार लाइसेंस, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, नामांतरण, पेंशन योजनाओं सहित अनेक सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

महापौर अलका बाघमार के नेतृत्व में यह व्यवस्था नागरिकों को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। नगर निगम कार्यालय में सभी सेवाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की गई है, जिससे लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए आसानी से मार्गदर्शन मिल रहा है।

इस नई व्यवस्था से नागरिकों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ी है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक प्रभावी कदम बताया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png
9292407202511134017.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.