होम / दुर्ग - भिलाई / विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर रायपुर में हेल्पएज राज्य इकाई द्वारा महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न
दुर्ग - भिलाई
भिलाई (देवांगन टाइम्स)। विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (WEAAD) 2026 के अवसर पर 15 जून को हेल्पएज इंडिया द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सुरक्षा के संदर्भ में वृद्धजनों के समक्ष उभरती चुनौतियों पर विशेष रूप से चर्चा कर समुचित समाधान निकालने की पहल की गई। कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई से आइस्कान की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती यमला साहू एवं भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे।
दो सत्रों में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं उनके उचित निराकरण हेतु गहन चिंतन किया गया।
आरंभ में अतिथियों के स्वागत के पश्चात राज्य प्रमुख शुभांकर बिस्वास ने आयोजन के विषय एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रथम सत्र में आइस्कान की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती यमला साहू, भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, निदान के डायरेक्टर डॉ सुरेश शुक्ला, अनमोल फाउंडेशन के डायरेक्टर संजय शर्मा, सीनियर सिटीजन फोरम रायपुर के अध्यक्ष प्रकाश विशेष अतिथि के रूप मंच पर उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विभिन्न रूपों में वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर व्यापक चर्चा की और उसके निराकरण के उपाय बताए। श्रीमती यमला साहू ने कहा कि जनरेशन गैप के कारण आजकल बुजुर्गो के प्रति अपनापन एवं सम्मान में कमी आई है। घनश्याम देवांगन ने कहा कि पहले और अब की जीवन शैली में बहुत अंतर आया है, जिससे आजकल के बच्चों एवं युवाओं में संस्कार में कमी होने के कारण बुजुर्गो की उपेक्षा होती है और उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने परिवार में संस्कार की अहमियत बढ़ाने पर जोर दिया। मंचासीन सभी अतिथियों ने इस दिशा में समन्वित प्रयास करने, बुजुर्गों की आवश्यकताओं एवं स्वास्थ्य की समुचित देखभाल पर बल दिया
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.