होम / दुर्ग - भिलाई / शिवनाथ नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन पर फिलहाल रोक
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। शिवनाथ नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्ग स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल, वार्ड क्रमांक 55 सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शिवनाथ नदी तट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
वहीं, वार्ड क्रमांक 55 में प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक राहत कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं गणेशोत्सव समितियों से अपील की है कि जब तक शिवनाथ नदी की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन न करें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.