राष्ट्रीय

पद्मनाभपुर में पंडाल के समीप ही होगा भव्य गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन

12023092026131105107230920261248281010328580.webp

पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से समिति के फैसले को मिल रही है सराहना

दुर्ग । पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां रामेश्वरम धाम की भव्य थीम पर तैयार पंडाल में भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा विराजमान है। पंडाल में प्रस्तुत रामसेतु सहित विभिन्न संदेशपरक एवं मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। यही वजह है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
मंगलवार की शाम श्री बद्रीनाथ धाम के महामंडलेश्वर पंडित गंगा भारती, दुर्ग सांसद विजय बघेल, सांई धाम कुम्हारी केे प्रमुख दादाजी, गुरुद्वारा श्री गुरुसिंग  सभा के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना भी गणेश पंडाल पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर पंडित गंगा भारती एवं सांसद विजय बघेल का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। पंडाल में अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान रखने वाली हस्तियों ने भी पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए।
समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव और सदस्य राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात शाम 5 बजे पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में पंडाल के समीप ही भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर जबलपुर का प्रसिद्ध श्याम बैंड भी अपनी प्रस्तुति देगा। उन्होंने बताया कि पंडाल परिसर में ही गणेश प्रतिमा के विसर्जन की व्यवस्था करने का निर्णय पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। समिति का दावा है कि प्रदेश में इस तरह की पहल करने वाली यह पहली गणेश उत्सव समिति है। प्रतिमा विसर्जन को लेकर समिति के इस पर्यावरण हितैषी निर्णय की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव और सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। पंडाल में लोगों को नशामुक्ति एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा पौधों का वितरण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को जोड़ने के प्रयासों के चलते श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति का आयोजन दुर्ग जिले के साथ ही प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.