दुर्ग - भिलाई

कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, उत्सव होंडा का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

5630308202612002279803082026112723whatsappimage2026-08-03at4.54.34pm.webp

दुर्ग। एसीसीयू और थाना पुलगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख की चोरी करने वाले सुनियोजित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹1.57 लाख नगद, घटना में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। मामले में शेष रकम की बरामदगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी अपनी मारुति स्विफ्ट कार (CG 07 CR 7983) में करीब ₹4.90 लाख नगद एक बैग में रखकर पोटिया रोड स्थित उत्सव होंडा शोरूम पहुंचे थे। वाहन खड़ा कर अन्य कार्य से जाने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार का बायां अगला शीशा पत्थर से तोड़कर नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया था। घटना के बाद थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 680/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीसीयू और थाना पुलगांव की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों से मिली सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर मुख्य आरोपी भुवनेश्वर डहरिया तक पहुंच बनाई, जो उत्सव होंडा शोरूम में कर्मचारी है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि भुवनेश्वर ने अपनी सहकर्मी सपना राजपूत के माध्यम से प्रार्थी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई थी। उसने पहले से रेकी कर यह पता लगाया था कि प्रार्थी अक्सर बड़ी नकदी लेकर आता है और वाहन शोरूम के सामने खड़ा करता है। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से कार का शीशा तोड़कर नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में भुवनेश्वर डहरिया (23), संजय साहू (22), जितेंद्र कुमार साहू (28), सपना राजपूत (20) और संतोष जोशी (48) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर ₹1.57 लाख नगद, दो पल्सर मोटरसाइकिल (CG 07 CZ 2010 एवं CG 07 CU 0220) तथा एक एक्टिवा स्कूटी (CG 07 CZ 6093) बरामद की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह पहले रेकी करता था और फिर अवसर मिलते ही वाहन का शीशा तोड़कर नगदी या अन्य कीमती सामान चोरी कर अलग-अलग दोपहिया वाहनों से फरार हो जाता था।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन में नगदी या अन्य मूल्यवान वस्तुएं छोड़कर न जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time
गुरु पूर्णिमा पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों का सम्मान, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मनभिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग विनोद कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष चावरे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा ने की। समारोह में संस्था के चेयरमैन एम.सी. जैन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि रोटरी परिवार लंबे समय से दृष्टिबाधित बच्चों को आवासीय सुविधा एवं निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा। संस्था के सचिव ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एवं रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के अध्यक्ष संतोष राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं आशुतोष चावरे ने कहा कि नयनदीप विद्या मंदिर ब्रेल शिक्षा, संगीत, खेलकूद एवं संस्कारों के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सी.एस. बाजवा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों के मार्गदर्शन का अनुसरण कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्र अनंत गुप्ता ने जल संरक्षण विषय पर तैयार अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक भजन, गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भूषण साहू एवं आयुष गुप्ता ने भजन, अनमोल चंद्राकर एवं काव्या ने
गुरु पूर्णिमा पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों का सम्मान, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मनभिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग विनोद कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष चावरे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा ने की। समारोह में संस्था के चेयरमैन एम.सी. जैन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि रोटरी परिवार लंबे समय से दृष्टिबाधित बच्चों को आवासीय सुविधा एवं निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा। संस्था के सचिव ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एवं रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के अध्यक्ष संतोष राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं आशुतोष चावरे ने कहा कि नयनदीप विद्या मंदिर ब्रेल शिक्षा, संगीत, खेलकूद एवं संस्कारों के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सी.एस. बाजवा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों के मार्गदर्शन का अनुसरण कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्र अनंत गुप्ता ने जल संरक्षण विषय पर तैयार अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक भजन, गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भूषण साहू एवं आयुष गुप्ता ने भजन, अनमोल चंद्राकर एवं काव्या ने "गुरुवर हमारे बड़े महान" भजन, हर्षित कुमार एवं रमेश ठाकुर ने शिव तांडव, सलोनी शुक्ला एवं अक्षय चंद्राकर ने भाषण, हिमांशु कतलाम एवं महावीर साव ने कविता तथा छवि, सलोनी, कुंदन एवं रमेश ने गीत प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सुमन कन्नौजे ने किया तथा विद्यालय की प्राचार्या श्वेता मौर्य ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में संगीत शिक्षिका मनीषा मैडम एवं ब्रेल के वरिष्ठ शिक्षक अजय दुबे सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में गुरुजनों का सम्मान कर उनके शिक्षा एवं समाज निर्माण में योगदान को नमन किया गया।

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.