दुर्ग - भिलाई

ओटेबंद में एक माह से लापता पटवारी! हल्का क्रमांक 10 के ग्रामीण आय-जाति, नामांतरण और फौती कार्यों के लिए भटकने को मजबूर

88309052026120923805090520261048101001236590.webp

अण्डा गुण्डरदेही, (मोरज देशमुख)। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओटेबंद ग्रामीण हल्का क्षेत्र क्रमांक 10 में पटवारी की लगातार अनुपस्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह से अधिक समय से पटवारी का क्षेत्र में कोई अता-पता नहीं है, जिसके कारण राजस्व विभाग से जुड़े जरूरी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, फौती, जमीन की नकल, सीमांकन तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं। लोग बार-बार कार्यालय और संबंधित जगहों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है।
पटवारी के नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं, किसानों और आम नागरिकों को हो रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, छात्रवृत्ति और प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रमाण पत्रों की जरूरत है, वहीं किसानों को बैंक ऋण, फसल पंजीयन और भूमि रिकॉर्ड के लिए दस्तावेज चाहिए। लेकिन पटवारी की अनुपस्थिति के कारण सभी कार्य अटक गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन आम जनता की सुविधा के लिए कई योजनाएं चला रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम ओटेबंद हल्का क्षेत्र क्रमांक 10 में तत्काल नियमित पटवारी की व्यवस्था की जाए और लंबित आवेदनों का जल्द निराकरण कराया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

-महिलाओं को मिलेगी एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में भिलाई नगर में आज ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक श्री सेन ने कहा कि यह सेंटर भिलाई-दुर्ग क्षेत्र की महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा। अब किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन हिंसा या अन्य किसी भी संकट से पीड़ित महिला को भटकना नहीं पड़ेगा। समारोह में अवगत कराया गया कि ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, कानूनी सलाह, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं 5 दिन तक का अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किया गया है। यहां हेल्पलाइन नंबर 181 से संपर्क कर सकते हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर फरीद नगर थाना सुपेला भिलाई, जिला-दुर्ग में पीड़ित महिला को 24x7 निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।    इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जांबुलकर, परियोजना अधिकारी श्रीमती अनीता सिंग, भिलाई की केंद्र प्रशासक श्रीमती कविता बघेल, दुर्ग की केंद्र प्रशासक श्रीमति अवंती साहू, चाईल्ड लाइन के परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पुलिस विभाग, सखी सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आस-पास कोई महिला संकट में हो तो तुरंत सखी सेंटर या हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। एक कॉल किसी की जिंदगी बचा सकती है।

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png
9292407202511134017.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.