होम / दुर्ग - भिलाई / “हजारों महिलाओं ने ‘बचपन का टिकट’ में फिर जिया बचपन”
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सखी सहेली महिला समिति द्वारा आयोजित बचपन का टिकट चलव दीदी खेल खेले बर जाबो का कार्यक्रम दुर्ग के पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में खेल खेलने और अपने बचपन के दिनों को वापस याद करने हजारों महिलाओं की उपस्थिति में मस्ती, आनंद और हर्षोल्लास के साथ उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलित कर उपस्थित प्रतिभागियों के द्वारा मैदान में मशाल लेकर भ्रमण किया गया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता सरोज पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल कबड्डी, खो-खो, रस्सी खींच, फुग्गडी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़, बिल्लस, गोटा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संपादन की दृष्टिकोण से खेलों के रेफरी और उसके निर्णायकों की भी व्यवस्था की गई थी ताकि खिलाड़ियों के हार जीत का फैसला किया जा सके। पूरी तरह से पारिवारिक माहौल और खुशनुमा माहौल के बीच महिलाओं ने अपना जीवन को जिया सभी महिलाएं खिलाड़ी के रूप में वर्ग अनुसार प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते रहे सामूहिक खेल कबड्डी, रस्सा खींच, टीम का गठन कर उन्होंने हिस्सा लिया। उपस्थित खिलाड़ियों के लिए निशुल्क चाट, गुपचुप, भेल, चना जोरगरम, बुड्ढी के बाल ,बर्फ गोला, कुल्फी की व्यवस्था की गई थी ताकि वह खेलों के साथ-साथ पारंपरिक व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकें।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे एवं पार्षद दुर्ग नगर निगम महापौर अलका बाघमार एवं पार्षद के बीच कबड्डी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें पारिवारिक और बचपन की यादों को याद करते हुए खेल का आनंद लिया जिसमें दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने कहा कि वे महिलाएं जो जीवन की आपाधापी के बीच अपने वास्तविक जीवन को भूल चुकी होती हैं अपनी वास्तविक मुस्कुराहट को दबा कर रखे रहती हैं उन्हें कुछ पल जीने के लिए उनके पुराने एवं पारंपरिक खेल खेलने के लिए मैदान प्रदान किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जीवन में आयोजन स्थल पर पहुंचते ही बचपन के दिनों की तरह महिलाएं के चेहरे पर निश्छल, निर्मल, चिंता मुक्त दुनिया सामने आ गई।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.