दुर्ग - भिलाई

कैरम सेंटर में विवाद के दौरान हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार

74009042026114200436090420260958261001100572.webp

भिलाई। सिगरेट मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को मोह. वसी, निवासी थाना छावनी क्षेत्र, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बड़ी मस्जिद के पास अहमद नगर कैम्प-02 स्थित अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिगरेट मांगने पर मना करने से विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अपने अन्य साथियों को बुलाकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
आरोपियों ने पीड़ित का गला दबाकर तथा धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार नुकीली वस्तु एवं एक पानी की बोतल जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी..
1. मोह. रफिक
2. वसीम कुरैशी उर्फ कालू
3. रज्जा अहमद उर्फ पप्पू
घटना का कारण..
सिगरेट मांगने को लेकर उत्पन्न विवाद
घटनास्थल...
अयाज अहमद सिद्दीकी का कैरम सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास, अहमद नगर कैम्प-02 भिलाई
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
मामले की कार्रवाई में थाना छावनी के सउनि दिनेश कुमार सिंह, आरक्षक विकास सिंह एवं संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि छोटे-छोटे विवादों को बढ़ावा न दें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png
9292407202511134017.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.