होम / दुर्ग - भिलाई / भिलाई से अकीदतमंदों ने ताजबाग भेजी उर्स पाक की चादर
दुर्ग - भिलाई
-नागपुर में 104 वें उर्स की तैयारियां, भिलाई में जुटे बड़ी तादाद में लोग
भिलाई। हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह नागपुर के उर्स को देखते हुए भिलाई से अकीदतमंदों ने चादर भेजी है। वहां 104 वां उर्स पाक 8 जुलाई से शुरु हुआ है। जिसमें आगे शाही संदल 12 जुलाई को निकलेगा और छोटा कुल शरीफ 13 व बड़ा कुल शरीफ 15 जुलाई को होगा। इसी सिलसिले में साक्षरता चौक कैम्प-1 के सामने स्थित ताज दरबार नानी अम्मा भिलाई में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति भिलाई की ओर से अकीदतमंदों की मुरादों के साथ चादर पेश की जा रही है। जिसके लिए मंगलवार 7 जुलाई को भिलाई के ताज दरबार में बड़ी तादाद में अकीदतमंद इकट्ठा हुए और गद्दीनशीन मोहम्मद सादिक ताजी ने बाबा ताज की परचम कुशाई की। इस दौरान भिलाई वासियों की खुशहाली के लिए सभी की मुरादों को साथ लेकर हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह के नागपुर स्थित आस्ताने पर पेश की जाने वाली चादर को खूब सजाया गया और ताज बाग नागपुर जाने की तैयारियां पूरी की गई। इस मौके पर बाबा ताज के भिलाई आस्ताने पर चादर पोशी भी की गई और बाबा को लोबान पेश की गई। इसके बाद फातिहा दिलाई गई और शरीक हुए लोगों व भिलाईवासियो के लिए ताज दरबार की अध्यक्षा हज्जन बदरून निशा ताजी ने खुशहाली की दुआएं मांगी।आखिर में बाबा को सलाम पेश किया गया।
भिलाई से ताजबाग नागपुर भेजी जा रही मुरादों की चादर के बारे में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति भिलाई की अध्यक्षा ताज अंजुम ताजी व ताज दरबार के गद्दी नशीन मोहम्मद सादिक ताजी ने जानकारी दी। वहीं बाबा ताज के मुरीदों ने हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति का आभार जताया कि जो जायरीन ताज बाग नागपुर नहीं जा पाते हैं उन सभी की मुरादें इस चादर के जरिये से बाबा ताज तक पहुंच पाएगी। इस मौके पर बाबा ताज नानी अम्मा को चाहने वाले लोग बड़ी तादाद में मौजूद थे।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.