होम / दुर्ग - भिलाई / भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निकुम कुथरेल व कोनारी में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही महाप्रसाद खिचड़ी ग्रहण किया।
कर्मा जयंती के पावन अवसर पर ग्राम में कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण किया भक्त माता कर्मा और दानवीर भामासाह जयकारे से नगर गूंज उठा।
साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले सम्माननीय जानों का सम्मान किया गया।
अपने बधाई संदेश में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आराध्य माँ कर्मा ने अपनी भक्ति भाव से साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उनके जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है।
माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस दौरान सरपंच गीता गजपाल , अध्यक्ष दुस्यंत साहू गणेश साहू नारद साहू कांति साहू टीकाराम साहू राजकुमार साहू देवधर साहू हेमंत साहू बेदू साहू हरिचंद साहू अध्यक्ष सालिक राम साहू , सरपंच भागवत पटेल सोसायटी अध्यक्ष भैय्या लाल साहू , उपाध्यक्ष एमराज साहू, राजकुमार साहू उमेश साहू भगवती साहू परमानंद ओमप्रकाश साहू यशवंत साहू घनश्याम साहू अश्वनी साहू भूपेंद्र साहू राजेश साहू उपेंद्र साहू भारत साहू दीपक साहू, मुन्ना देशमुख सरपंच श्रीमती गूंजेस्वरी साहू,अध्यक्ष बालाराम साहू, उपाध्यक्ष नारद साहू, कामेश्वर साहू,रवि साहू,दिनेश साहूपारख साहू,दामिनी साहू,कांति साहू व समस्त साहू समाज के नागरिकगण उपस्थित रहे।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.