होम / दुर्ग - भिलाई / उपभोक्ताओं को दी गई कानूनी जानकारी
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग । दुर्ग शहर के वार्ड नंबर 12 में विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया गया। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष संतोष कुमार एवं सदस्य श्रीमती नीलू ठाकुर शामिल हुए। उन्होने कार्यक्रम में उपभोक्ता कानून एवं उपभोक्ताओं के अधिकार के संदर्भ में जानकारी दी और बैंक, बीमा, बिल्डर, ऑनलाइन ठगी जैसे अन्य अपराध से बचने उपभोक्ताओं को जागरुक किया। उन्होने ऐसे अपराधों से राहत पाने के लिए किस तरीके से उपभोक्ता आयोग में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, इस संदर्भ में भी जरुरी जानकारी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद अजीत वैद्य, अधिवक्ता आरएस यादव, संजय पाठक, इंद्रजीत साहू, ललित कुमार के अलावा वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.