होम / दुर्ग - भिलाई / कुम्हारी फ्लाईओवर पर मेंटेनेंस कार्य, 10 से 18 मार्च तक ऊपर का मार्ग रहेगा बंद
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। दुर्ग–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण फ्लाईओवर के ऊपर का मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यह व्यवस्था 10 मार्च से 18 मार्च तक लागू रहेगी।
निर्धारित अवधि के दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन से कराया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति न बने।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.