दुर्ग - भिलाई

नाबालिग युवक पिछले 11 दिनों से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

1122204202605203097521042026131430whatsappimage2026-04-21at6.44.09pm.webp

दुर्ग। पद्मनाभपुर पुलिस थानांतर्गत कसारीडीह आजाद चौक फोकटपारा निवासी भविष्य यादव 17वर्ष पिछले 11 दिनों से घर से लापता है। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर नाबालिक भविष्य यादव की खोजबीन की गई, लेकिन आज तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पद्मनाभपुर पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है। साथ ही परिजनों ने एसएसपी विजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर लापता भविष्य यादव की जल्द से जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। नाबालिक भविष्य यादव के लापता होने से परिजन उसके कुशलक्षेम को लेकर बेहद चिंतित है। मिली जानकारी के मुताबिक कसारीडीह आजाद चौक फोकटपारा निवासी श्रीमती श्यामा यादव का 17 वर्षीय पुत्र भविष्य यादव पिछले 11 अप्रैल से लापता है। परिजनों के अनुसार भविष्य यादव रोजाना की तरह अपने कार्य पर जाने के लिए मोटरसाइकिल से सेक्टर-10 भिलाई गया था, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। बताया गया है कि रात करीब 10.30 बजे परिजनों द्वारा संपर्क करने पर नाबालिक भविष्य यादव ने खुद को सेक्टर-8 भिलाई में होना बताया और घर आने में देर होने की बात कही थी। इसके बाद करीब 11.30 बजे दोबारा भविष्य यादव से संपर्क करने पर परिजनों को उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने उसी रात भविष्य यादव की आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस संबंध में पद्मनाभपुर पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी अब तक पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर युवक की जल्द से जल्द पतासाजी की मांग की गई है

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png
9292407202511134017.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.