दुर्ग - भिलाई

टीकाकरण व दूसरे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

95522042026052243941210420261512261001157254.webp

विभागीय बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा,निजी अस्पताल में प्रसव पर जताई नाराजगी 
भिलाई।  
दुर्ग जिला के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने चरोदा भिलाई-3 के स्वास्थ्य अमले की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की गहन समीक्षा की।
इस दौरान वर्ष 2026-27 मे लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्ता ओर मानक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं जन मानस तक उपलब्ध कराने निर्देश दिए गए। इस दौरान मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम,शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, मिजिल्स रूबैला उन्मूलन अभियान, भारत मुक्त टी बी अभियान 2.0 , राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान, राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम संस्था गत प्रसव ओर शिशु दर कम करने और माता मृत्यु दर में कमी लाने पर चर्चा की गई। इन राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी गई कि चरोदा भिलाई 3 अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका व स्वास्थ्य संयोजक एवं एएनएम और एम पी डब्लू डाटा हेल्डर जे एस ए के साथ उनके संस्थानों में प्राप्त लक्ष्य अनुसार किया गया। 
बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बतलाया कि दिसंबर 2026 तक मिजिल्स रूबैला उन्मूलन अभियान के लिए 10 वर्ष तक की आयु में छूटे हुए हितग्राहियों को खसरा टीका लगाया जाएगा। इसके लिए प्रथम 9 माह का खसरा टीका और डेढ़ वर्ष का एम आर सेकंड डोज शत प्रतिशत को लगाया जाएगा। जहां तीन वर्षों के अंदर मिजिल्स आउट ब्रेक हुआ हो ऐसे हाई रिस्क एरिया और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जहां खसरा का टीकाकरण से लोग वंचित हो गए हो, वहां विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
 जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव गलेड ने आधार बेस्ड उपस्थिति इन-आउट दोनों समय लगाने, वयवंदन कार्ड बनाने और सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में आपसी समन्वय स्थापित कर लक्ष्यों को प्राप्त करने निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा भूमिका वर्मा ने एन सी डी अंतर्गत नवीन समूहों को स्क्रीनिंग करने, पुराने केसेस का फॉलोअप करने और बाल मधुमेह रोगियों की सूची तैयार कर विभाग की योजनाएं समझने निर्देश दिए। वहीं उन्होंने शासकीय अस्पतालों में छोड़कर निजी अस्पताल मे प्रसव कराए जाने पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में प्रति माह 3 ओर चरोदा भिलाई-3 में प्रति माह 10 समान्य प्रसव कराने निर्देश दिए। इस दौरान जानकारी दी गई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 समान्य प्रसव मामले में लक्ष्य से दोगुना हासिल करने में सफल रहा है।
 क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने भारत मुक्त टी बी अभियान 2.0 के संबंध में लक्षित समूह मे 60 वर्ष से उपर तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों ओर टी बी के लक्षण वाले लोगों को खखार जांच और एक्स-रे जांच कराने माइक्रो प्लान बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने निर्देश दिए। डॉ. रश्मि भोसले ने एच पी व्ही वैक्सीन लगाने के जन जागरूकता अभियान चलाने और उन बालिकाओं को जिनका 14 वर्ष पूर्ण हो चुका है लेकिन 15 वां जन्मदिन नहीं मनाई है, उन्हें समीप के स्वास्थ्य केन्द्रों में सिंगल डोज एच पी व्ही वैक्सीन लगाने भेजने निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में विभिन्न टीको को शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने और छूटे हुए शिशुओं को विशेष टीकाकरण अभियान में अनिवार्य रूप से टीकाकरण करने निर्देश दिए।
 मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम में डॉ. भूमिका वर्मा और समन्वयक शोभिका गजपाल ने हाई सिस्क गर्भवती महिलाओं को एच आर पी पोर्टल मे दर्ज कर ट्रैकिंग कर सुरक्षित प्रसव कराने निर्देश दिए। जिला डाटा प्रबंधक राखी सोनी ने कार्य करने के बाद ऑन लाइन एंट्री और रिपोर्टिंग के संबंध में जानकारी दी। वहीं क्षेत्र से पंजीकरण से छूट रही गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के अंतर ढूंढने और शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के तरीके समझाते हुए डाटा अंतर मे प्रकाश डाला। 
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया ने कहा कि इस प्रारंभिक सत्र वर्ष 2026-27 मे सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में योजनाबद्ध तरीके से काम करने निर्देश दिए। बैठक में डॉ. शिखर अग्रवाल मेडिकल ऑफिसर भिलाई-3, डॉ. कीर्ति तिर्की शहरी स्वास्थ्य केंद्र चरोदा,सीटी प्रोग्राम मैनेजर डॉ. विवेक मिंज, बी ई टी ओ सैय्यद असलम, एल एच व्ही आर विश्वास, टीबी समन्वयक इंदु अमृत  ,टी बी प्रयोगशाला तकनीशियन मोहम्मद फारूख और टी बी एचबी राहुल यादव सहित स्वास्थ्य अमले के लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png
9292407202511134017.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time
-महिलाओं को मिलेगी एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में भिलाई नगर में आज ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक श्री सेन ने कहा कि यह सेंटर भिलाई-दुर्ग क्षेत्र की महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा। अब किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन हिंसा या अन्य किसी भी संकट से पीड़ित महिला को भटकना नहीं पड़ेगा। समारोह में अवगत कराया गया कि ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, कानूनी सलाह, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं 5 दिन तक का अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किया गया है। यहां हेल्पलाइन नंबर 181 से संपर्क कर सकते हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर फरीद नगर थाना सुपेला भिलाई, जिला-दुर्ग में पीड़ित महिला को 24x7 निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।    इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जांबुलकर, परियोजना अधिकारी श्रीमती अनीता सिंग, भिलाई की केंद्र प्रशासक श्रीमती कविता बघेल, दुर्ग की केंद्र प्रशासक श्रीमति अवंती साहू, चाईल्ड लाइन के परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पुलिस विभाग, सखी सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आस-पास कोई महिला संकट में हो तो तुरंत सखी सेंटर या हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। एक कॉल किसी की जिंदगी बचा सकती है।

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.