होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग पुलगांव चौक में सिग्नल बंद, बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्ड से छिप रहा दिशा सूचक बोर्ड
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग शहर के व्यस्त पुलगांव चौक में यातायात व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। चौक पर लगा ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिग्नल बंद होने के कारण यहां कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।
इसके साथ ही चौक पर लगे बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्डों के कारण दिशा सूचक बोर्ड ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। विज्ञापनों के पोस्टर और बोर्ड इतने बड़े हैं कि उनके पीछे लगे किलोमीटर और दिशा बताने वाले बोर्ड की पहचान करना मुश्किल हो गया है। इससे खासकर बाहर से आने वाले लोगों को रास्ता समझने में दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को इस ओर ध्यान देते हुए सिग्नल को जल्द चालू करना चाहिए और विज्ञापन बोर्डों को व्यवस्थित करना चाहिए, ताकि दिशा सूचक बोर्ड स्पष्ट दिखाई दे सके और लोगों को राहत मिल सके।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.