दुर्ग - भिलाई

दुर्ग में ADR सेमिनार का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को दी गई विधिक जानकारी

67516042026070045505150420261406111001129921.webp

दुर्ग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा Seth Ratanchand Surana Law College में एलएलबी द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) के विद्यार्थियों के लिए Alternative Dispute Resolution (ADR) विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी है” विषय पर भी विशेष जानकारी प्रदान की गई।
सेमिनार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग की स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष सहित जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग के न्यायाधीश एवं मीडिएटर अधिवक्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का महाविद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को ADR की अवधारणा, उसके महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ADR के माध्यम से विवादों का समाधान पारंपरिक न्यायिक प्रक्रिया की तुलना में अधिक सरल, त्वरित और किफायती तरीके से किया जा सकता है। लोक अदालत एवं मीडिएशन की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया गया, जिससे विद्यार्थियों को विषय को आसानी से समझने में मदद मिली। साथ ही मीडिएशन की अवधारणा को महाभारत के प्रसंगों से जोड़कर रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा सेमिनार में साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों, उसके प्रकारों एवं बचाव के उपायों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने एवं उसका पालन करने की शपथ दिलाई गई तथा राज्यगीत के साथ समापन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विधिक विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका न्यायाधीशों ने सरल एवं संतोषजनक उत्तर दिया। यह विधिक साक्षरता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें न्याय व्यवस्था और वैकल्पिक विवाद निवारण की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png
9292407202511134017.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.