छत्तीसगढ़

फिर चर्चा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पेंशन के लिए किया अप्लाई

738300820251200205.png

मिलेगी 42 हजार रुपये की मासिक पेंशन

धनखड़ इस समय 74 साल के हैं. नियमों के अनुसार उन्हें राजस्थान विधानसभा से लगभग 42 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. राजस्थान में नेताओं के लिए दोहरी और तिहरी पेंशन की व्यवस्था है. यानी यदि कोई व्यक्ति सांसद और विधायक दोनों रह चुका है तो उसे दोनों पदों की पेंशन मिल सकती है.

यही कारण है कि कई पूर्व नेता एक साथ अलग-अलग पदों की पेंशन उठाते हैं. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्टि की है कि धनखड़ का पेंशन आवेदन विधानसभा को प्राप्त हो गया है और उस पर प्रक्रिया जारी है

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने हाल ही में अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी. अपने पत्र में उन्होंने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य बताया था. इस कदम से देश की राजनीति में हलचल मच गई थी क्योंकि उनका कार्यकाल अभी शेष था.

विपक्ष पूछ रहा सवाल

जगदीप धनखड़ को लेकर लगातार विपक्ष केंद्र सरकार को घेर रहा है. धनखड़ का जिक्र करते हुए लोकसभा में राहुल गांधी ने भी सवाल उठाए थे. उन्होंने पूछा था- ‘राज्यसभा में जिनकी आवाज गूंजती थी, वो अचानक से चुप हो गए… पूरी तरह से चुप! ये बात सभी जानते हैं और पूछते हैं, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति आखिर छिपे हुए क्यों हैं? क्यों ऐसी नौबत आ गई कि वह बाहर आकर एक शब्द भी नहीं बोल सकते? सोचिए, हम कैसे समय में जी रहे हैं?’

अंतरराष्ट्रीय उड़ान

कपिल सिब्बल ने चुटकी लेते हुए कहा था कि अब तक तो उन्होंने ‘लापता लेडीज’ के बारे में ही सुना था, लेकिन ‘लापता वाइस प्रेसिडेंट’ का किस्सा पहली बार सुनने को मिला है. उन्होंने विपक्ष से गुजारिश की थी कि जगदीप धनखड़ की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.

सिब्बल ने बताया कि पहले दिन उन्होंने धनखड़ के निजी सचिव से संपर्क किया था. उस समय उन्हें सिर्फ इतना बताया गया कि वे आराम कर रहे हैं. इसके बाद से न तो उनकी कोई बातचीत हुई और न ही कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई. यहां तक कि उनकी मौजूदा लोकेशन तक किसी को नहीं मालूम.

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png
9292407202511134017.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time
-महिलाओं को मिलेगी एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में भिलाई नगर में आज ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक श्री सेन ने कहा कि यह सेंटर भिलाई-दुर्ग क्षेत्र की महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा। अब किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन हिंसा या अन्य किसी भी संकट से पीड़ित महिला को भटकना नहीं पड़ेगा। समारोह में अवगत कराया गया कि ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, कानूनी सलाह, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं 5 दिन तक का अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किया गया है। यहां हेल्पलाइन नंबर 181 से संपर्क कर सकते हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर फरीद नगर थाना सुपेला भिलाई, जिला-दुर्ग में पीड़ित महिला को 24x7 निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।    इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जांबुलकर, परियोजना अधिकारी श्रीमती अनीता सिंग, भिलाई की केंद्र प्रशासक श्रीमती कविता बघेल, दुर्ग की केंद्र प्रशासक श्रीमति अवंती साहू, चाईल्ड लाइन के परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पुलिस विभाग, सखी सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आस-पास कोई महिला संकट में हो तो तुरंत सखी सेंटर या हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। एक कॉल किसी की जिंदगी बचा सकती है।

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.